बसंतपुर(सीवान)मुख्यमंत्री का ड्रीम योजना में शामिल हर घर नल का जल योजना धरातल पर फेल,लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध पे जल। नल जल योजना प्रखंड में कई स्थानों पर दम तोड़ रही है।
आये दिन नल जल योजना से ग्रामीणों को मिलने वाली शुद्ध पे जल की आपूर्ति नहीं हो रही है।जिसके कारण लोग दूषित पे जल पीने को मजबूर हो रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करही ख़ुर्द गांव स्थित वार्ड नंबर 3 का है।
यहां के लोगों को महीनों दिन से अधिक समय से नल जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी नराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पे जल देने के वादे की जगह यहां के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा हैं।
बराबर इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जा रही है, जिससे ग्रामीण परेशान रहते है। इसको कोई देखने वाला नहीं है। वहीं इस मामले में प्रखंड के अधिकारियों से बात करने पर वह कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा इस विभाग के जेई से बात कर लीजिये। इसको लेकर लोग प्रशासन के अधिकारियों के काम पर सवाल उठा रहे हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment