सिवान:मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में सिवान के जिला पदाधिकारी शामिल हुए। उनके साथ समीक्षा के लिए नामित विभागों के कार्यालय प्रमुख भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मौजूद थे।
यह बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों ने एजेंडा-वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए अब तक किए गए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने विभागवार एजेंडा के अनुसार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और गति लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव हर महीने के मंगलवार को तय विभागों की इसी तरह समीक्षा करते हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment