हरियाणा:प्रदेश के कैथल जिले के चीका शहर के एक निजी क्लीनिक में चिकित्सक द्वारा महिला की डिलीवरी करवाते समय हुई लापरवाही के कारण जहां पहले बच्चे की मौत हो गई, वहीं कुछ समय बाद उसकी मां की भी मौत हो गयी।महिला के परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए चिकित्सक के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दे दी है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को लगभग 11:00 बजे वे निजी क्लीनिक में महिला का प्रसव करवाने लाये थे जिस दौरान लगभग 3-4 घण्टों तक चिकित्सक व कर्मी द्वारा की गई जोर जबरदस्ती के चलते जन्म से पहले ही महिला के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने उस समय भी समय की नजाकत को नहीं समझा और लगभग अगले तीन-चार घंटे तक भी उसके ठीक होने की झूठी बातें करता रहा और बार-बार उसके ठीक होने का आश्वस्त देता रहा। इसके बाद जब महिला को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी तो चिकित्सक ने यहां भी अपना लालच दिखाते हुए अपनी परिचित के ही निजी क्लीनिक में महिला को रेफर कर दिया।
घटना के बाद सभी कर्मी सहित चिकित्सक फरार
इसी क्रम महिला को इतनी ज्यादा ब्लीडिंग हो गई कि जब उसे पटियाला के उक्त निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे तो उस अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया है की वे महिला का शव लेकर जब संबंधित अस्पताल में वापिस चीका पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए तो चिकित्सक ने आनन-फानन में कुछ ना सुनी और वहां से स्टाफ सहित फरार हो गए। वहीं परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल में ही रख दिया और इस बात की जिद पर अड़ गए कि संबंधित अस्पताल के चिकित्सक को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करें। हालांकि इसी बीच चीका थानाध्यक्ष सुरेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।उन्होंने ने जानकारी दी की मामले में मृतक महिला के परिजनों से शिकायत मिली है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment