देवघर(झारखंड)बीती शाम देवघर के सुभाष चौक के नज़दीक एक निजी क्लीनिक में इलाजरत 10 दिन के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा।अक्रोषित परिजनों ने निजी क्लीनिक के कर्मी के साथ मारपीट की और क्लीनिक में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पीड़ित परिजन गोड्डा जिले के महागामा -मेहरमा के रहने वाला है
जिनका बच्चा जन्म के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। लिहाजा बच्चे के परिजनों ने पहले महागामा में ही उसका इलाज कराया लेकिन, बच्चे की हालत में सुधार नहीं होता देख वह बच्चे को लेकर देवघर के बच्चा विशेषज्ञ के आए जहां, चिकित्सक ने परिजनों को बच्चे की स्थिति साफ करते हुए इलाज शुरू किया और वेंटिलेटर पर रखा। लेकिन अचानक परिजनों ने चिकित्सक से अपने को क्लीनिक से छुट्टी देने के लिए कहा। डॉक्टर के लाख मना करने पर भी ज़ब वह नहीं माने तो, डॉक्टर ने बच्चे को वेंटिलेटर से निकाल कर बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया और इसी बीच बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बवाल शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख आखिरकार मौके पर पुलिस बुलाई गई तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ और परिजन अपने बच्चे को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment