Homeदुर्घटनादेशबिहार

जनरेटर ब्लास्ट से बच्चे की मौत, तीन लोग घायल

सिवान:जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार को जनरेटर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 8 साल के आकाश कुमार की मौत हो गई। वहीं अजीत शाह, हरि सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, जनरेटर खराब हो गया था। मिस्त्री ने उसे ठीक कर स्टार्ट किया। कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।

ब्लास्ट इतना तेज था कि पास खड़े आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। मातम का माहौल है।

ग्रामीण सत्येंद्र कुमार साह ने बताया कि जनरेटर में पहले से खराबी थी। मिस्त्री ने जैसे ही चालू किया, कुछ ही मिनट में तेज धमाका हो गया। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।