सिवान:जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार को जनरेटर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 8 साल के आकाश कुमार की मौत हो गई। वहीं अजीत शाह, हरि सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, जनरेटर खराब हो गया था। मिस्त्री ने उसे ठीक कर स्टार्ट किया। कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
ब्लास्ट इतना तेज था कि पास खड़े आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। मातम का माहौल है।
ग्रामीण सत्येंद्र कुमार साह ने बताया कि जनरेटर में पहले से खराबी थी। मिस्त्री ने जैसे ही चालू किया, कुछ ही मिनट में तेज धमाका हो गया। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के विमल चौक स्थित आईटीटी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में बीते 30 नवंबर को…
भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव के महा दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा महिलाओं…
हस्तशिल्प से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक, लोगों को खूब भा रहा है ग्राम श्री मंडप…
लेखक:धर्मेंद्र रस्तोगी छपरा:विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, जिसे पहले छत्तर मेला के नाम से…
सारण:उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, छपरा सदर में आज "सुरक्षित शनिवार" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का…
सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव में प्रेम प्रसंग के शक में…
Leave a Comment