दरभंगा:बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा का तबादला किशनगंज जिला बाल संरक्षण इकाई में हो गया। इस मौके पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वरीय उपसमाहर्ता सह सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी ने उन्हें पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया।
श्री सिन्हा ने दरभंगा में बाल संरक्षण के क्षेत्र में कई अहम काम किए। उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 और मिशन वात्सल्य योजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, थानों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाई। संकट में फंसे बच्चों की आपात सहायता, रेस्क्यू और पुनर्वासन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
दत्तक ग्रहण, गृहों के निरीक्षण और वृहद आश्रय गृह निर्माण जैसे कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। निर्वाचन के दौरान मीडिया कोषांग के कार्यों का भी सफल संचालन किया। उनकी पहचान स्पष्टवादी सोच, सरल जीवनशैली, समय पालन और कार्य निष्पादन के लिए रही।
श्री सिन्हा के साथ स्थानांतरित हुए अन्य कर्मियों में लीगल प्रोबेशन ऑफिसर नेसार अहमद, बसंत ठाकुर, बेंच क्लर्क काशीनाथ सिंह, परामर्शी रामशंकर झा, आदेश भारती, डाटा विश्लेषक राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रमत्ती कुमारी, आशुतोष सिन्हा और गृह पिता शोभाकांत सिंह शामिल रहे। सहायक निदेशक ने सभी को सम्मानपूर्वक विदाई दी और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment