Home

स्मार्ट फोन के साथ बच्चों का स्मार्ट ब्रेन होना जरूरी:युवा संत नागमणि

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के हिलसर गांव स्थित इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में बुधवार को मेधावी बच्चों को दीक्षांत समारोह कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान शामिल रहे। प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने कहा की बिहार का शिक्षा निरंतर बढ़ता जा रहा है।जिसमे बच्चे प्रदेश,जिला और प्रखंड स्तर पर परचम लहरा रहे है।पहले के समय में स्कूल बच्चियों की संख्या कम होती थी।

लेकिन अब बच्चों के साथ ही साथ बच्चियां भी शिक्षक ग्रहण कर रही है। युवा संत नागमणि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान समय में युवाओं के बची स्मार्ट फोन दखल बढ़ गया है।जिससे बच्चों पर अपना गहरा प्रभाव डाला है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन के साथ बच्चों का स्मार्ट ब्रेन होना जरूरी हो गया है। कारण की स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई के लिए स्मार्ट ब्रेन वाला बच्चा आसानी कर उपयोग बना लेता है,जो बच्चा स्मार्ट फोन से पढ़ाई न कर गेम खेलता है उसका पढ़ाई बाधित हो जाता है।

इस दौरान इंटरमीडिएट विज्ञान में प्रथम श्रेणी से पास अमर कुमार,पलक द्विवेदी और कृपा कुमारी, इंटरमीडिएट कला में आलिया अख्तर, सालेहा सिद्दीकी,स्वाती सिंह,मैट्रिक में प्रियांशु कुमार श्रीवास्तव,सुधांशु कुमार सिंह,नेहा कुमारी और शिखा कुमारी सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र,मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इसके उपरांत विद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष का पौधा लगाया गया।मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सिंह,संजय कुमार,बाल्मीकि सिंह,ब्रजेश सिंह,रेखा गुप्ता,प्रियंका राय,शशिकांत यादव,विनय कुमार यादव, सदफ अर्शी, प्रवीण कुमार राय, मोइन अख्तर,विश्वकर्मा आनंद,सचिन कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago