Home

रंगोली प्रतियोगिता में एपीजे अब्दुल कलाम टोली अव्वल चन्द्रशेखर आजाद टोली के बच्चे रहे दूसरे स्थान पर


बसंतपुर(सीवान)जिला स्वीप कोषांक के अंतर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में शनिवार को भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त भानुप्रताप ओझा के निर्देश पर स्काउट मास्टर बालेश्वर राय के नेतृत्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव हेतु मतदाताओं को जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता में प्रथम सोपन, दृतिय सोपन, तृतीय सोपान तथा राज्यपाल पुरस्कार स्काउट एंड गाइड ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नोडल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह व प्रो. गौतम यादव ने स्काउट एंड गाइड के विभिन्न टोलियों द्वारा बनाये गये रंगोली का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विक्रमा प्रसाद यादव ने कहा कि आप सभी की कला की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।

इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, दृतिय एवम तृतीय को चुनना बहुत ही कठिन है। लेकिन इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जागरूक होना होगा। आप सभी ने रंगोली के माध्यम से भी इस अभियान को दर्शाने का प्रयोग किया है। आपके मतदान से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। रंगोली प्रतियोगिता में एपीजे अब्दुल कलाम गाइड टोली को प्रथम, स्वामी विवेकानंद टोली के बच्चियों को दृतिय, चन्द्रशेखर आजाद टोली के गाइड द्वारा निर्मित रंगोली को तृतीय पुरस्कार नोडल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह व प्रो, गौतम यादव द्वारा दिया गया।

एपीजे अब्दुल कलाम टोली में रौशनी कुमारी, गोल्डी कुमारी, अंजली कुमारी, गुड्डी कुमारी, सोनी कुमारी, संजना कुमारी, पुतुल कुमारी, स्वामी विवेकानंद टोली में प्रिया कुमारी, सुप्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, अमिषा कुमारी, चन्द्रशेखर आजाद टोली से सान्या कुमारी, ज्योति कुमारी, पुष्पा कुमारी, लाडली प्रवीण, रेश्मा खातून, गौतमबुद्ध टोली से विश्वजीत कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, आदर्श कुमार, विनय कुमार, दीपू कुमार, तौहीद आलम, मंजीत कुमार ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर मतदान से संबंधित एक बेहतर संदेश देने का प्रयास किया। इस अवसर पर मिडिया संयोजक राजेश कुमार, राजू यादव, इन्द्रेश कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago