Home

राजेंद्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल के बच्चों ने सावन महोत्सव एवं रक्षा बंधन में दिखाई प्रतिभा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मघरी गांव के पास एनएच 227 ए पर स्थित राजेंद्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल में गुरुवार को सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के तहत सावन उत्सव मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने बिहार की संस्कृति को सावन उत्सव के साथ सम्मिलित कर कजरी नृत्य एवं गायन के जरिए सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। हरे वेश भूषा में बच्चों ने ऐसी हरितिमा का जाल बिछाया मानो सावन जमीन पर आकर झूम रहा हो।एंकरिंग तथा भाषण भी बिहार की लोकप्रिय भाषा भोजपुरी में प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर  प्राचार्या  रीना तिवारी ने कहा कि सावन का मौसम सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि प्रकृति और पशु – पक्षियों के लिए भी मनमोहन होता है।प्रकृति खुद को ताजगी से भर लेती है।रक्षा बंधन का अर्थ सिर्फ बहन की रक्षा करना ही नहीं है देश और समाज में फैली बुराईयों को  दूर कर समाज की रक्षा का भी त्योहार है।मार्निंग असेंबली को थीम पर आधारित करने के सुझाव दिए ताकि बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ सके। हमें अपने देश पर गर्व करना चाहिए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां भी  प्रस्तुत की। कांवर यात्रा का भी दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। वही

बहनों ने सभी भाइयों को जहां राखी बांधी , भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया,  वही सरहद पर खड़े जवानों की रक्षा के लिए भी प्रार्थना किया।

संस्थापक श्री अरुण कुमार सिंह जी ने बच्चों और शिक्षकों के इस कदम की काफी प्रशंसा की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago