torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack निरीक्षण में बच्चे संतुष्ट मिले, बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

निरीक्षण में बच्चे संतुष्ट मिले, बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सिवान:आज जिला पदाधिकारी डॉ.आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने गृह में रह रहे बच्चों से उनके आवास और भोजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने व्यवस्था से संतोष जताया। भोजन मेनू के अनुसार बना था। सफाई की स्थिति भी ठीक पाई गई।

निरीक्षण के समय कुछ बच्चे संगीत सीखते मिले। कुछ बच्चे मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण ले रहे थे। इस पर समिति के सदस्यों ने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पावर कट की समस्या को गंभीरता से लिया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सिवान से समन्वय कर जल्द समाधान का निर्देश दिया।

सभी वार्डों में पंखों की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी के लिए बिजली उपकरण लगाने, रंग-रोगन कराने और धंसे हुए फर्श की मरम्मत कराने का निर्देश सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को दिया गया।

निरीक्षण में सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई और पर्यवेक्षण गृह के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।