Home

ग्रेजुएशन डे पर बच्चों को मिला सम्मान, अभिभावक खुश

सिवान(बिहार)राजेंद्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल, मघरी में वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा और ग्रेजुएशन डे का आयोजन हुआ। यह दिन बच्चों के शैक्षणिक सफर का अहम पड़ाव रहा। नर्सरी से 11वीं तक के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ रिपोर्ट कार्ड लेने पहुंचे। स्कूल कैंपस में बच्चों की चहक और उत्साह देखने लायक था।हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई।

प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर सबसे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देने की भी घोषणा हुई।अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई। शिक्षकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर अमरावती सिंह ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 33% से कम अंक लाकर एडमिशन लेने वाले बच्चे अब 90% से अधिक अंक ला रहे हैं।

विद्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अभिभावकों का आभार जताया। कहा कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। उप प्राचार्या रीना तिवारी ने शिक्षकों की सराहना की। बच्चों के परिश्रम की भी तारीफ की।रिपोर्ट कार्ड लेने के बाद बच्चे ग्रेजुएशन डे सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते नजर आए। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago