मोतिहारी:मसाल 2024 विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय लुटअहा में हुई। उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इससे शरीर और दिमाग दोनों का विकास होता है। जो बच्चे खेल में अच्छा करते हैं, वे पढ़ाई में भी आगे रहते हैं। आज खेल में भी करियर की बड़ी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। पंचायत स्तर तक खेल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि आयोजन उनकी देखरेख में हो। गर्मी को देखते हुए खेल सुबह ही कराए जाएं। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आकस्मिक किट भी रखें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मसाल 2024 में पूर्वी चंपारण जिले से 1,00,019 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। यह संख्या पूरे बिहार में सबसे अधिक है। प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में होगी। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को निखारेगी। नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment