Categories: Home

सिविल सर्जन ने कोरोना कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

  • संक्रमण से बचाव संबंधी विभागीय निर्देश व किये जा रहे प्रयासों को गंभीरता से लेने की है जरूरत
  • अस्पताल के सफाई इंतजाम को दुरूस्त करने सहित जीएनएम प्रशिक्षण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों से की बात

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हर दिन दर्जनों लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. संक्रमण के तेजी से विस्तार को देखते हुए सिविल सर्जन रूप नारायण कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित कोरोना कंट्रोल यूनिट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूप में उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की. साथ ही संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. उन्होंने होम अइसोलेशन सेंटर में रह रहे संक्रमित मरीजों के नियमित जांच व कोरेंटिन सेंटर वाले इलाकों में रह रहे शत प्रतिशत लोगों के स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया. इस क्रम में सिविल सर्जन ने आगामी 06 अक्टूबर से आयोजित होने वाले जीएनएम प्रशिक्षण के बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी पूछताछ की. इसके लिये चयनित स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान संक्रमण से बचाव के उपायों पर विशेष तौर पर ध्यान देने का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया.

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत :

सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का मामला फिलहाल थमा नहीं है. हर दिन नये मरीज जिले के विभिन्न इलाकों से सामने आ रहे हैं. लिहाजा इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की समुचित जांच व कोरेंटिन क्षेत्र वाले इलाकों में रह रहे लोगों के शतप्रतिशत जांच सुनिश्चित कराने की बात कही. सीएस ने कहा राज्य में अनलॉक 5 के तहत सरकारी तौर पर बहुत सी रियायतें दी गयी है. लेकिन हमें अपने कार्य व्यवहार में अब भी थोड़ा संयम रखने की जरूरत है.

मास्क व सोशल डिस्टैसिंग ही संक्रमण से बचाव का एक मात्र साधन :

जांच के क्रम में पत्रकारों से मुखातिब सीएस ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जब तक कोई टीका बाजार में नहीं आ जाता है. तब तक मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टैसिंग ही संक्रमण की चपेट में आने से बचने का एक मात्र कारगर तरीका हमारे पास उपलब्ध है. इसलिये इसे लेकर बेहद संजीदा होने की जरूरत है. लोग बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें. जरूरी पड़ने पर घर से बाहर आने पर मास्क का निश्चित रूप से उपयोग करें व सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखें. इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने वाले खाद्य पदार्थ के सेवन को महत्व देकर ही रोग से हम अपना व अपनों का बचाव कर सकते हैं .

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago