Categories: Home

पिरामल स्वास्थ्य द्वारा जारी मागदर्शन पुस्तिका का सिविल सर्जन डॉ.एमपी गुप्ता ने किया विमोचन

  • कोरोना सहित महिला व बाल स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों के प्रबंधन के लिहाज से पुस्तक महत्वपूर्ण
  • आंगनबाड़ी, आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पुस्तक का होगा वितरण

अररिया(बिहार)नीति आयोग से संबंद्ध स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये कार्यरत संस्था पिरामल स्वास्थ्य द्वारा जारी मार्गदर्शन पुस्तिका का विमोचन सिविल सर्जन अररिया डॉ. एमपी गुप्ता ने किया। कोरोना सहित महिला व बाल स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों के उचित प्रबंधन व इससे बचाव संबंधी उपायों को लेकर जारी मागदर्शन पुस्तिका जमीनी स्तर पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये जिम्मेदार कर्मियों के बीच वितरित की जानी है। ताकि उन्हें इन रोगों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने व इससे बचाव संबंधी उपायों के प्रति प्रेरित करने में जरूरी मदद मिल सके। महिला व बाल स्वास्थ्य की बेहतरी पर आधारित इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर डीपीएम रेहान अशरफ, डीएमएनई सभ्यसांची पंडित, डीएओ सनोज कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के डीटीओ डॉ. अफरोज सहित अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कई मायनों में उपयोगी है मार्गदर्शन पुस्तिका:
पुस्तक का विमोचन करते हुए सिविल सर्जन अररिया डॉ. एमपी गुप्ता ने नीति आयोग व पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वावधान में जारी इस मार्गदर्शन पुस्तिका को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कोरोना सहित महिला व बाल स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पुस्तक में शामिल किया गया है। जो रोग के प्रबंधन व इससे बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा पुस्तक का समुचित अध्ययन जरूरी है। इससे समुदाय स्तर पर जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये जिम्मेदार कर्मियों की दक्षता में इजाफा होगा। इससे सामुदायिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना आसान होगा।

स्वास्थ्य संबंधी 12 विषयों के प्रबंधन के लिहाज से पुस्तक महत्वपूर्ण:
पुस्तिका के संबंध में जानकारी देते हुए पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम डॉ. अफरोज ने कहा पुस्तक में कोरोना महामारी, गर्भवती महिला व नवजात को निमोनिया से बचाव, नवजात के लिये स्तनपान व छह माह बाद ऊपरी आहार की उपयोगिता, बच्चों में एनीमिया की रोकथाम, डायरिया रोग की रोकथाम व प्रबंधन, जन्म के उपरांत मां के पहले गाढ़ा पीला दूध का महत्व, गर्भावस्था में शीघ्र पंजीकरण व एएनसी जांच व मातृ पोषण का महत्व, प्रसव पूर्व तैयारी व संस्थागत प्रसव का महत्व, बच्चों के नियमित टीकाकरण व विटामीन ए के खुराक का महत्व, महिलाओं में एनीमिया की नियमित जांच व इसकी रोकथाम के उपाय के साथ-साथ बच्चों की वृद्धि की नियमित निगरानी, सही पोषण व देखभाल जैसे स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मामलों को पुस्तक में शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य कर्मियों के बीच होगा पुस्तक का वितरण:
पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम डॉ. अफरोज ने बताया नीति आयोग व पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयास से जारी इस मार्गदर्शन पुस्तिका का स्वास्थ्य कर्मियों के बीच वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। पुस्तक सभी पीएचसी से संबंद्ध एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न परियोजना कार्यलय से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच इसका वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। ताकि उन्हें पुस्तक का लाभ मिल सके। साथ ही रोग प्रबंधन व इससे बचाव संबंधी उपायों के प्रति वह सजग होकर सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करने में सक्षम हो सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago