भगवानपुर हाट(सीवान)शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार भट्ट ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी,ओपीडी पंजी, रजिस्ट्रेशन काउंटर,ओटी,प्रसूति कक्ष,एएनसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड,साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के रंग-रोगन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पहले अस्पताल के रंगाई-पुताई का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
बरसात के मौसम को लेकर उन्होंने अस्पताल के परिसर के चारों तरफ सफाई कर साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सीएस के पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मी काफी सतर्क दिखे। वही प्रखंड क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित किये जा रहे निजी अस्पताल,जांच घर, जांच घर इसीजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि टीम का गठन कर जांच की जा रही है। मौके पर एकाउंटेंट ब्रजकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप ठाकुर, उपेन्द्र सिंह, गोलू कुमार व अन्य कर्मी थे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment