Categories: Home

सिविल सर्जन ने बच्चों को दवा पिलाकर किया विटामिन ए अभियान की शुरुआत

23 से 26 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान, 7.25 लाख बच्चों को दवा पिलाने का है लक्ष्य
09 माह से लेकर 05 साल उम्र तक के बच्चों को पिलाई जायेगी दवा

अररिया(बिहार)पांच साल से कम उम्र के बच्चों को विटामिन ए दवा की खुराक पिलाये जाने को लेकर बुधवार को विशेष अभियान की शुरुआत की गयी। शहर के वार्ड नंबर 27 स्थित ईदगाह टोला में इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ रूपनारायण कुमार ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। मौके को संबोधित करते हुए सीएस ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विटामिन ए की खुराक खास तौर पर महत्वपूर्ण है। बच्चों में विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिये छः माह के अंतराल पर साल में दो बार बच्चों को विटामिन ए की दवा खिलाना जरूरी है। इससे बच्चों को रतौंधी, अंधापन, खसरा, दस्त व सांस संबंधी बीमारियों से बच जा सकता है। मौके को संबोधित करते हुए पिरामल स्वास्थ्य के डीटीओ डॉ अफरोज ने कहा विटामिन ए की दवा खिलाने के लिये 23 से 26 दिसंबर तक विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत नौ माह से लेकर पांच साल तक के उम्र के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जायेगी. जिले में कुल सात लाख 25 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

09 माह से पांच साल तक के बच्चों दी जायेगी:
सिविल सर्जन ने बताया विटामिन ए की खुराक 09 माह से 05 साल उम्र तक के बच्चों को पिलायी जायेगी। जिले 7.25 लाख बच्चों को अभियान के तहत दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सभी बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करायेंगी। 09 माह से 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल दवा पिलाया जाना है। तो 12 माह से पांच साल तक के बच्चों को दो एमएल दवा की खुराक पिलाया जाना है। वैसे बच्चे जिन्हें नियमित टीकाकरण के क्रम में विगत चार माह के दौरान खसरे का टीका या बूस्टर डोज के साथ विटामिन ए की खुराक पिलाई गयी है. उन बच्चों को अभियान के तहत दवा की खुराक नहीं पिलायी जायेगी.

माइक्रोप्लान के आधार पर पिलायी जायेगी दवा:
बच्चों को दवा की खुराक पिलाने के लिये माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। चार दिवसीय अभियान के दौरान आशा 02 दिन गृह भ्रमण कर एवं 02 दिन आंगनबाड़ी केंद्रों या टीकाकरण स्थल पर बच्चों को विटामिन ए खुराक पिलाने का काम करेगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त दिन भी अभियान में शामिल किया गया है। इस दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाया जाना है।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान :

सिविल सर्जन ने बताया आशा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखेंगी. इसके लिए आशा मास्क, ग्लव्स इत्यादि का उपयोग करेंगी. बच्चों को दवा पिलाने से पहले आशा साबुन, सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करेंगी एवं 6 फीट की शारीरिक दूरी का ध्यान रखेंगी. विटामिन ए की खुराक पिलाने की गतिविधि कंटेंटमेंट क्षेत्रों में आयोजित नहीं किया जायेगा। परिस्थिति सामान्य होने के उपरांत ही वहां बच्चों को विटामिन ए दवा पिलाने के कार्य किया जायेगा।कार्यक्रम में थे उपस्थित अधिकारियों में एसएमओ ओपी मंडल, सीडीपीओ अररिया तनुजा साह, बीएचएम प्रेरणा रानी, पिरामल स्वास्थ्य के डीटीओ डॉ अफरोज, यूनिसेफ के एसमसी मुस्ताक आजम, डीसीएम रमण, बीटीओ पिरामल रेणु कुमारी, एबीटीओ मनीष कुमार, यूनिसेफ बीएमसी जय कुमार झा, डब्ल्यूएचओ के विवेक कुमार, एलएस परमजीत सारथी, आंगनबाड़ी कर्मी रजबरी, नाहिदा खातून, रहमती सहित अन्य मौजूद थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago