torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack रास्ते के विवाद में दो पक्षों में झड़प, एक की मौत, एक हिरासत में - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में झड़प, एक की मौत, एक हिरासत में

इसुआपुर(सारण)गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सहवां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मढ़ौरा-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक के अंचल पुलिस निरीक्षक और इसुआपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है।

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सारण के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।