परीक्षा को लेकर विभाग जुटा है तैयारी
पटना(बिहार)राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि राज्य में वर्ग 1 से लेकर 8 तक की परीक्षा लिए जाएंगे। हम परिस्थितियों का आकलन करने में सूक्ष्म तरीके से काम कर रहे हैं।सूबे में अभी कोरोना की स्थिति सामान्य है। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो परीक्षाएं जरूर ली जाएंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई मजबूत होगी।
उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि इसके लिए शिक्षा के अधिकार के नियमों में कुछ फ़ेरबदल करना पड़े तो किया जाएगा। ज्ञात हो कि बीते वर्ष नियमों को शिथिल कर बच्चों को अगले वर्ग में प्रमोट किया गया था। कोरोना के कारण से विद्यालय लंबे समय तक इस वर्ष भी बंद रहे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। सरकारी विद्यालयों के ज्यादातर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सके और उनका सिलेबस खत्म नहीं हो पाया है।
जानकारी है कि वर्ग एक से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा लेने को लेकर विभाग में कसरत जारी है। सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment