दिल्ली:कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एग्जाम 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 से 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगा। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने यह जानकारी दी है।
रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवारों को कुल 3 महीने का समय मिलेगा।
UG कोर्स के लिए 12वीं में कम से कम 45% अंक जरूरी हैं। आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 40% है। PG कोर्स के लिए उम्मीदवार के पास LLB की डिग्री होनी चाहिए। उसमें भी 45% अंक जरूरी हैं। आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं।
एप्लिकेशन फीस 4 हजार रुपए रखी गई है। SC, ST और EWS वर्ग के लिए यह 3500 रुपए है। आवेदन करते समय कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
एग्जाम का सिलेबस, पैटर्न, योग्यता और मार्किंग स्कीम की जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी जाएगी। यह जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी होगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment