बिहार

स्वच्छ छपरा अभियान 25000 पेड़ लगाने एवं संरक्षण के लिए संकल्पित

छपरा स्वच्छ छपरा अभियान वृक्ष लगाने और जनजागरण के लिए एक सभा बुलाई। सभा की अध्यक्षता अभियान के अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह ने की। उन्होंने ने कहा अगर ब्रह्मांड को बचाना है तो हमें किसी हालत में पेड़ लगाने होंगें तभी पृथ्वी बच सकेगी।मुख्य वक्ता के तौर पर जी मीडिया बिहार झारखंड हेड स्वयं प्रकाश ने सभा को संबोधन किया एवं आर्थिक सहायता की। मंचासीन जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मीना अरुण ने कहा जिला परिषद आपके इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेगी। उन्होंने जमीन चिन्न्हित कर पेड़ लगाने की अनुमति प्रदान की और कहा की आपके इस अभियान को तेज करनें के लिए सभी सदस्य अग्रसर हैं।

मंचासीन श्रीमती कश्मीरा सिंह कहा मैं अभियान के साथ श्रम दान के हमेशा आपके साथ हूँ। मंचासीन विधान परिषद सदस्य प्रो.वीरेंद्र नरायण यादव ने कहा की आपके अभियान में मैं सभी प्रकार से मदद करनें के अग्रसर हूँ और उन्होंने सिक्किम की पर्यावरण के अनुभव को सबके सामने रखा। मंचासीन मनोहर मानव ने कहा की पेड़ के बिना जीवन व्यर्थ है और उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग संबंधित बातों को साझा किया।सभा को मुख्य रूप से अशोक कुमार यादव ,  वरुण प्रकाश, हरेंद्र सिंह , राम कृष्ण मिशन के सुशांत महाराज , पुनीत गुप्ता , आदि ने संबोधित किया। सभा में मुख्य रूप वसंत सिंह , राजीव गुप्ता ,जिला परिषद पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा , अभिषेक सिंह , रमेन्द्र शराफ़, सन्नी पठान , विकास तिवारी समरेश सिंह , नवीन सिंह , रिंकी मिश्रा , भँवर किशोर  , विनीत सिंह , शिक्षक विनोद कुमार , मुरली मनोहर , साकेत सिंह , दीपक ने भाग लिया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

4 weeks ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago