महाराजगंज(सीवान)नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, वार्ड पार्षद और कार्यालय कर्मियो के द्वारा नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र को बुके देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार ने जिस उद्देश्य के साथ महाराजगंज में भेजा है उसको विधि सम्मत तरीके से सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी योजनाओं का सही तरीके से धरातल पर उतरना है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि नगर पंचायत की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करना है।
साथ ही सात निश्चय योजना के तहत बचे हुए कार्य पूर्ण करना है। मौके पर मुख्य पार्षद मंजू देवी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वार्ड पार्षद पति सम्मीउल्लाह अंसारी, मो. मुस्लिम, अनिल कुमार मिश्रा, नगर पंचायत कर्मी मन्नू सिंह,अंशु कुमार सिंह, विजय कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment