Home

जलवायु के अनुकूल कृषि को अपना किसान हुए मालामाल

आलू गेहू के मिश्रित खेती से किसानों को हुई प्रॉफिट

महाराजगंज में प्रति एकड़ 12 टन आलू का रिकॉर्ड उत्पन्न

सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज प्रखंड के खेदू छपरा और दरौंदा के रामगढा में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वरा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व से होती आ रही आलू मक्का की खेती में नए प्रयोग के तौर पर इस वर्ष किसानों ने गेहूं और आलू का मिश्रित खेती किया था।जिसमे आलू का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।और गेहूं का बम्पर उत्पादन होने की सम्भावना है।महाराजगंज प्रखंड के खेदू छपरा गांव के किसान प्रताप कुमार सिंह,सत्यदेव सिंह,योगेन्द्र सिंह,ललन मांझी सहित अन्य किसानों ने 48 एकड़ प्रयोग के तौर पर आलू के साथ मक्का न लगाकर गेहू के साथ आलू लगया था।

जिसमे 12 टन प्रति एकड़ आलू का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज हुआ है।जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत आलू का बीज प्रभेद चिपसोना एवं कुफरी सिंदूरी उपलब्ध कराया गया था एवं फार्मर फेस एग्रीकल्चर तकनॉलाजी एवं रिसर्चर इंस्टीट्यूट हिलसर भगवानपुर हाट के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण, फसल संरक्षण और पोषक तत्व प्रबंधन कराया गया था।इस संबंध में फार्मर फेस के सीईओ एमएम सिंह ने बताया कि किसानों को नई तकनीक के माध्यम से आलू और गेहू की खेती करने में कृषि लागत 25 प्रतिशत कम हो जाती है एवं फसल मिश्रित होने के कारण जहा आलू की फसल में सितलहर का प्रकोप कम होता है।जिस कारण गलका रोग से आलू का पूर्ण प्रबंधन हो जाता है एवं आलू निकालते समय आलू की लाइन की मिट्टी गेहू के जड़ो को मिल जाती है।

जिससे गेहू के फसल को अधिक मजबूती प्रदान करती है।जिससे पछ्या या पुरवा हवा के दबाव का प्रभाव पौधे पर नहीं पड़ता है।वही एकल सफाई में दोनों फसलों को सामान्य लाभ प्राप्त होता है।साथ ही घोपरास और जंगली सुअर फसल को नुकसान कम कर पाते है।किसान प्रताप कुमार सिंह व ललन मांझी ने बताया कि नई तकनीक खेती करने से किसान को आलू के उत्पादन अधिक और लागत कम हुआ है।वही किसानों के फसल का उचित संरक्षण मिलने के कारण किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है।कृषि वैज्ञानिक सरिया यादव ने बताया कि किसानों के इस नए प्रयोग में शुरुआत से उत्पादन तक हम लोगों ने बीज उपचार, बोआई,सिचाई, रोग प्रबंधन इत्यादि में समय समय पर ख्याल रखते रहे और रिकार्ड उत्पादन होने पर हमें काफी खुसी हो रही है।इस नवीनतम प्रयोग का उपयोग कर अगले वर्ष किसान एक हजार एकड़ में फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञान सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि एक कट्ठा में 628 किलो का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।जिसमे आलू का प्रभेद कुफरी सिंदूरी और कुफरी चिपसोना एक कट्ठा में 570 किलो का उत्पादन हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago