Homeदेशबिहारराजनीतिविविध

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का काम तेज करने का सीएम ने दिया निर्देश

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अथमलगोला प्रखंड के करजान से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के किनारे तक जाकर बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह पुल बख्तियारपुर (करजान) से ताजपुर (समस्तीपुर) तक बन रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पुल निर्माण की प्रगति और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल निर्माण में तेजी लाई जाए। काम जल्द पूरा हो। उन्होंने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। आम लोगों का आना-जाना आसान होगा। पुल बनने से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। लोगों को सफर में राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।