समस्तीपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरायरंजन में 522.77 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम सरायरंजन प्रखंड के मणिका पंचायत स्थित हर्षित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुआ। यहां उन्होंने 200.67 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन योजनाओं से जुड़े शिलापट्ट का अनावरण किया।
पहली योजना में 62.25 करोड़ रुपए की लागत से शिवाजी नगर प्रखंड के करेह नदी के शंकरपुर घाट पर 12X27.800 मीटर लंबे उच्चस्तरीय आरसीसी पुल और पहुंच पथ का निर्माण होगा। दूसरी योजना में 42.308 करोड़ रुपए की लागत से मणिका (एसएच-88) से विक्रमपुर (एनएच-322) तक बाईपास पथ बनेगा। तीसरी योजना में 96.11 करोड़ रुपए की लागत से रोसड़ा-शिवाजीनगर-बरियाही घाट-बड़ेही पथ का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मुसापुर पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से बलान और जमुआरी नदियों की गाद उड़ाही कार्य का भी शिलान्यास किया। इस कार्य पर 322.10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं तय समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरी हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलान और जमुआरी नदियों की गाद हटने से बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई में लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment