पटना:बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य और राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के ग्राम बिद्दुपुर, दुल्हिन बाजार पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा का निधन 6 जून को पटना में हुआ था।
मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने भी दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की। मनीष वर्मा ने कहा कि चंदेश्वर बाबू का जाना समाज और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, किसानों के अधिकार और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष किया।
मनीष वर्मा ने स्वर्गीय नेता के पुत्र डॉ. शक्ति कुमार शोला उर्फ शक्ति कुशवाहा और अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment