सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज के बीडीओ डॉ. रवि रंजन और सीओ रविंद्र राम ने गुरुवार को प्रखंड के पोखरा, जिगरावां, कसदेवरा आदि गांव स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंचायत सचिव से खतरनाक घाटो को चिन्हित कर बैरेकेटिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाट पर वर्तियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखने की बात कही।
अधिकारियों ने छठ घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था को देखा तथा वर्तियो के आने जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने प्रखंड वाशियों से अपील करते हुए कहा कि लोक आस्था के इस महा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही कहा कि व्यवस्था वैसी होनी चाहिए की किसी को कोई तकलीफ नहीं हो। उन्होंने समस्त प्रखंड वादियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुखिया रत्नेश्वर यादव, मुखिया अखिलेश कुमार प्रसाद, मुखिया पति रामू यादव आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment