torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अग्नि पीड़ितों के बीच सीओ ने अनुग्रह राशि का चेक का वितरण किया - गौरी किरण
Homeदुर्घटनादेशबिहार

अग्नि पीड़ितों के बीच सीओ ने अनुग्रह राशि का चेक का वितरण किया

भगवानपुर हाट(सीवान)शुक्रवार को अंचल परिसर में अग्नि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष मिलने वाली अनुग्रह राशि का चेक का सीओ धीरज कुमार पांडेय ने वितरण किया गया। सीओ ने बताया कि बीते वर्ष 2024 में आग लगी की घटना हुई थी।उसके पीड़ितों के बीच प्रति लाभुक को 12 हजार रुपए का चेक आपदा राहत कोष से दिया गया।

जिन लोगों चेक दिया गया उनमें लक्ष्मण कुमार पिपरहिया,रमाकांत यादव पानियाडीह,सकलदेव महतो राजपुर,शरीफ अहमद महमदपुर,मीना देवी चकिया और ललीता देवी बिठुना शामिल रही।वही जिनेदपुर में लगे आग में भी पीड़ितों को अनुग्रह राशि दी गई।जिसमे विक्रमा राम तथा गोरख राम को चेक दिया गया।जबकि इस आगजनी में कई अन्य लोगों के भी झोपड़ी जली थी।इस मौके पर बीडीसी संतोष कुमार सिंह उर्फ हमराजस्व कर्मचारी दिव्य प्रकाश,मिथुन कुमार तथा अजीत आनंद उपस्थित रहे।