भगवानपुर हाट(सीवान)अंचल क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में गुरुवार को अतिक्रमित सड़क के भूमि को सीओ युगेश दास व एएसआई सीपी पासवान ने जिला पुलिस बल के जवानों व जेसीबी के साथ पहुच कर खाली कराया।सीओ युगेश दास ने बताया कि वार्ड पांच के भेरवनिया चौक से लेकर महादलित बस्ती होते हुए विष्णुधाम जाने वाली मुख्य सड़क है। इस पर गांव के ही रामजी प्रसाद व मोतीलाल प्रसाद ने अतिक्रमण कर कब्जा किया था। जिसको खाली कराने के लिए चंदन कुमार वार्ड सदस्य ने सीओ को आवेदन दिया था। जिसपर सीओ ने अतिक्रमण वाद चलाकर भूमि को खाली कराया गया। वार्ड चंदन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण खाली हो गया अब गांव में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment