मोतिहारी:महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सौरव जोरवाल, उप महापौर लालबाबू प्रसाद गुप्ता, एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र भारती, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद बाल कलाकारों, स्थानीय कलाकारों और नगरवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में गीत-संगीत की अहम भूमिका होती है। आज प्रस्तुति देने वाले बच्चे भविष्य में जिले का नाम देशभर में रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी अपने गायन और प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम में बिहार की लोकभाषा से जुड़े गीतों की धूम रही। संचालन डॉक्टर सतीश कुमार साथी और आदित्य मानस ने किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment