भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर महाविद्यालय भगवानपुर हाट के परिवार में मंगलवार को जिला परिषद सदस्य सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार डब्ल्यू के नेतृत्व में मनरेगा मैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के याद में शोक सभा आयोजित कर श्रधंजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले मनरेगा मैन के चित्र माल्यार्पण कर उनको याद किया ।तथा इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई।इसके उपरांत उनके जीवनी व उनके सादगी की चर्चा करते हुए सुशील कुमार डब्ल्यू ने कहा कि रघुवंश बाबू समाजिक न्याय के पुरोधा थे। वे अपने जीवन काल में गरीब बंचितो व अकलियतों के हक गांव के विकास के लिए कार्य किए।तथा उनके विकास के लिए लड़ाई लड़ी। उन्हें राजद परिवार सदा याद रखेगा।उन्होंने ने कहा कि रघुवंश बाबू के बताए मार्गो पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद ने कहा कि रघुवंश बाबू राजद को सींचने का कार्य किए है। इसमें लिए पूरा राजद परिवार याद रखेगा। इस मौके पर पूर्व मुखिया सुखारी मांझी,सरपंच लालबाबू प्रसाद,रामजन्म राय,लालमोहन प्रसाद,समीउल्लाह अहमद,पूर्व मुखिया हरिकिशोर राय,बसंत कुमार मांझी,पंचा प्रसाद कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment