Home

युवा समाजसेवी मधु के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर हाट गांव के युवा समाजसेवी मद मोचन मृनाल उर्फ मधु का 36 वर्ष का असामयिक निधन होने पर क्षेत्र में शोक और उदासी छाई है।

मधु को अंतिम विदाई देते प्रतिनिधि

इनके निधन की खबर मिलते ही सारण प्रमंडल से इनके चाहने वाले सभी लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर भीड़ उमड़ पड़ी।तथा बाजार के सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर दिए।कम उम्र में ही मद मोचन मृणाल उर्फ मधु ने समाज के गरीब तबके के मद्दत में अगे रहते थे।इन्ही सेवा को देखते हुए लोगों ने इनके भाभी चंदनी कुमारी को सोंधानी पंचायत का मुखिया चुना था। बीते स्थानीय निकाय के विधान परिषद चुनाव के उपरांत गर्दन में दर्द की शिकायत होने पर इलाज के लिए पटना गए थे।जहाँ चिकित्साकों ने जांच पड़ताल के लिए एम्स दिल्ली रेफर कर दिया था।जिसमे दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने जांच में रीढ़ में गांठ का लाइलाज बीमारी सामने आई।जिसका उपचार अबतक के मेडिकल साइंस में नहीं है।एम्स के चिकित्सकों ने सर्जरी के बाद पूरा शरीर लकवा ग्रस्त होने की सम्भावना व्यक्त की थी।इसके बाद इन्होंने अमेरिका सहित अन्य देशों के चिकित्सकों से सम्पर्क किया।लेकिन कोई कारगर उपचार नहीं मिला।इसके बाद होमियोपैथी का इलाज चल रहा था।लेकिन सफलता नहीं मिली।इनसे अंतिम दर्शन के लिए पूर्व विधायक हेम नारायण साह,जिला परिषद सदस्य फजले अली,सुशील कुमार डब्ल्यू,मोमेंद्र राय,मुखिया सुभाष सिंह,ब्रह्मा साह,समाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास यादव,विकास सिंह,हसमुद्दीन अंसारी,मनोज यादव,जदयू नेता अशोक कुमार शर्मा,रंजीत कुमार यादव,जफर अली,पूर्व मुखिया भुनेश्वर राय,मुकेश चौधरी,शिक्षक सियाराम प्रसाद,सहित हजारों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago