भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव में स्थित डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल के शिक्षक अजय कुमार शर्मा के असामयिक निधन होने पर विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शिक्षक शर्मा प्रखंड के चोरौली गांव के रहने वाले थे।इनका तबीयत खराब होने पर मंगलवार को इलाज के लिए परिजन बनारस ले जा रहे थे ।तभी रास्ते में ही इनकी मौत हो गई।इसकी खबर पर विद्यालय के चेतना सत्र में शोक जताया गया।शोकसभा में शिक्षिका नुशरात जहां,खुर्शीद आलम,छम्मा सिंह, अफसाना खातून,अमीत कुमार संटु,हाफिज शाहनवाज शामिल हुए।वही शिक्षक की मौत की सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट क्षेत्र संख्या 39 जिला पार्षद सदस्य फजले अली,डॉ सुशांत कुमार, बीडीओ डॉ. पंकज कुमार,नागमणि, सवालिया शर्मा ने इनके घर पहुँच परिवार को सांत्वना दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment