Categories: Home

हॉटस्पॉट जोन में संक्रमितों की खोज के लिये विशेष जांच अभियान का हुआ संचालन

सदर एसडीओ के आदेश पर शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों की हुई जांच
निर्धारित दिन चिह्नित दुकानों का संचालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रशासन ने उठाये जरूरी कदम

अररिया(बिहार)कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का प्रशासनिक प्रयास भी तेज होता जा रहा है। इसे लेकर सदर अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शनिवार को विशेष कोरोना जांच अभियान का संचालन किया गया। एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर के निर्देश पर शहर के प्रमुख बाजारों में अवस्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानदारों की कोरोना जांच की गई। पीएचसी अररिया की बीएचएम प्रेरणा रानी वर्मा व केयर इंडिया के बीएम नीतीश कुमार की अगुआई में संचालित अभियान के तहत शहर के चांदनी चौक, हटिया रोड, कालीमंदिर चौक, बस स्टैंड हॉस्पिटल रोड स्थित कई प्रतिष्ठान के संचालकों की जांच की गई। कई स्थानों पर संचालित जांच अभियान का एसडीओ व नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को अपनी जांच कराने के लिये प्रेरित करते हुए ऐसा नहीं करने पर जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

हॉट स्पॉट जोन में विशेष अभियान का हुआ संचालन:
सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर ने कहा संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से क्षेत्र में सघन कोरोना जांच अभियान के संचालन का निर्णय लिया है। शहर के हॉटस्पॉट इलाकों के साथ-साथ बाजार के सभी प्रतिष्ठान व दुकानदारों की जांच का आदेश दिया गया है। एसडीओ ने कहा जांच के लिये मना करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी। संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह निर्णय लिया गया है। इसमें आम नगर वासी व व्यवसायियों से सहयोग की अपील उन्होंने की। एसडीओ ने कहा संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सघन मास्क जांच अभियान संचालित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिये शारीरिक दूरी का ध्यान रखने, नियमित रूप से मास्क का उपयोग करने व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाते हुए नियमित अंतराल पर हाथों की सफाई के लिये आम लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जा रहा है।

शहर के कई इलाके हॉटस्पॉट जोन में शामिल:
पीएचसी अररिया की बीएचएम प्रेरणा रानी वर्मा के मुताबिक शहर के कई इलाके कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट जोन में तब्दील हो चुके हैं। ऐसे इलाकों में शिवपुरी, ओमनगर, इस्लाम नगर, आजाद एकेडमी टोला, काली मंदिर चौक, जामा मसजिद रोड, चांदनी चौक व हटिया रोड शामिल हैं। बीएचएम प्रेरणा रानी ने कहा उक्त सभी हॉटस्पॉट जोन में संक्रमितों की खोज के लिये विशेष अभियान संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा अररिया बस स्टैंड, अररिया कोर्ट व आरएस रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कैंप आयोजित कर लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago