Categories: Home

जन्म से लेकर 18 वर्ष के बच्चों में जन्मजात ह्रदय रोग की होगी पहचान एवं ईलाज

• हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को मिलेगी सुविधा, आईजीआईसी शिविर के माध्यम से करेगा ईलाज
• 15 अक्टूबर को राज्य स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
• राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिलेगी सुविधा

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना संक्रमण काल में राज्य के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है. अब राज्य में जन्म से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क ईलाज प्रदान करने की राह पहले से अधिक आसान हो गयी है. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के सहयोग से इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था(आईजीआईसी),पटना द्वारा 15 अक्टूबर को जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के ईलाज के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा.

आरबीएसके वहन करता है खर्च:
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन्म से लेकर 18 वर्षों तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान एवं जाँच कर उन्हें निःशुल्क उचित सलाह एवं ईलाज प्रदान करना है. इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार इस संबंध में पूर्व से ही कार्य कर रहे हैं. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. बच्चों के ईलाज पर खर्च होने वाली राशि का वहन बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) के अंतर्गत निर्धारित पैकेज के अनुरूप किया जाता है.

संयुक्त प्रयास से राह हुयी आसान:
बिहार राज्य में छोटे बच्चों के हृदय रोग से संबंधित शल्य चिकित्सा कुछ समय पहले तक संभव नहीं थी. लेकिन अब राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना के संयुक्त प्रयास से यह संभव हो चुका है. कार्यक्रम के तहत राज्य के अन्य चिकित्सा संस्था जैसे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था में ह्रदय रोग के ईलाज के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago