Conservation of environment for human life is a challenge - Virendra Narayan
जल जीवन हरियाली के तहत पृथ्वी दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण -अल्ताफ
छपरा (सारण) वर्तमान समय में वैश्विक महामारी सहित अन्य संक्रमित बीमारियों से पूरा विश्व हलकान है।मानव जीवन को संरक्षित सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती बन गयी है।जिससे पर्यावरण को खतरा है इस चुनैती से निजात के लिए सबसे आसान तरीका है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए ,यह बातें राम जयपाल कॉलेज के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधान पार्षद वीरेंद्र नरायण यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम जल जीवन हरियाली एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्य बिहार के 17 प्रतिशत भूमि को वृक्षो से हरा भरा करना जो इस बार लक्ष्य पूरा हो जाएगा।वही जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली के तहत पृथ्वी दिवस के अवसर में पूरे जिले में बूथ अध्यक्ष, सचिव, प्रखंड,नगर पंचायत,पंचायत, जिले के सभी वरीय जदयू पदाधिकारी सहित सक्रिय सभी जदयू कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर पौधा रोपण कर हराभरा छपरा ग्रीन छपरा एक अभियान के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।
वही वन प्रमंडल सारण लक्ष्येन्द्र पंडित ने बताया कि मौके पर जिले में जीविका दीदियों, विद्यालयों सहित पदाधिकारियो के माध्यम से लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है।मौके पर राज्य सलाहकार समिति सदस्य सत्यप्रकाश यादव,जयप्रकाश भारतीय, जिला सचिव सुरेश कुमार सिंह, समाज सुधार सेनानी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,बाल्मीकि पाठक,भोला सिंह, रमेश चौरसिया,जावेद अब्बास पप्पू ,जिला सचिव गुड्डू खां, जदयू जिला मीडिया सेल संयोजक मोहम्मद फिरोज सहित कई लोग शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment