सारण:तरैया थाना क्षेत्र के हरपुर फरिदन गांव में 4 अप्रैल 2025 को स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि चोरवा बर के पास कुछ लोग भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तरैया थाना की टीम ने छापेमारी की। मौके से चार अपराधियों को अवैध हथियार और चोरी की स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार, आकाश कुमार, उज्जवल कुमार और संदीप कुमार उर्फ नन्हे कुमार के रूप में हुई। ये सभी अंतर जिला मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में इनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया। ये सामान तरैया और नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।
बरामद सामानों में तीन देशी कट्टा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल, एक स्कॉर्पियो और तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। इस मामले में तरैया थाना कांड संख्या 89/25, दिनांक 04.04.2025, धारा 317(2)/317(5)/318(4)/338/336(3)/310(4)/310(5) बीएनएस और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार विकास कुमार, शहवाजपुर, थाना पानापुर, जिला सारण का रहने वाला है। उस पर तरैया थाना में कांड संख्या 86/25, 88/25 और नगर थाना में कांड संख्या 335/24 दर्ज हैं। आकाश कुमार, भोरहाँ, थाना पानापुर, जिला सारण का निवासी है। उस पर तरैया, नगर, पानापुर और लकड़ीनबीगंज थानों में कुल सात मामले दर्ज हैं। संदीप कुमार उर्फ नन्हे कुमार, बगहर, थाना बसंतपुर, जिला सिवान का निवासी है। उस पर भी तरैया और नगर थाना में तीन मामले दर्ज हैं।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-2, अंचल पुलिस निरीक्षक मशरक अंचल, तरैया थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment