छपरा:सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को होगी। परीक्षा का आयोजन सारण जिले के 26 केंद्रों पर किया जाएगा। हर दिन करीब 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा।
परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की लाइव फीड नियंत्रण कक्ष में देखी जाएगी।
जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और चयन पर्षद के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने को कहा। सभी केंद्रों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर रखने का निर्देश दिया गया। वर्षा को देखते हुए जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार रखने को कहा गया।
परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर भी पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के डीपीओ और सभी केंद्राधीक्षक मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment