महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय स्थित माकपा कार्यालय पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुंशी सिंह ने कहा कि पूरे देश में 240 से ज्यादा किसान संगठन है। फिर भी किसान बदहाल है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर किसानों को संगठित करने के लिए प्रखंड स्तरीय किसान संगठन बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा का की एक जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया है। उन्होंने किसानों से इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव किसानों को संबोधित करेंगे। बैठक में 12 सदस्यीय महाराजगंज अंचल समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष ललन ठाकुर,उपाध्यक्ष दयाशंकर द्विवेदी,सचिव विश्वनाथ प्रसाद, उपसचिव अहद हुसैन,कोषध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद तथा सदस्य के रूप में फागूलाल महतो,मनोज सिंह, सतेंद्र प्रसाद, रामविलास राम, राघव प्रसाद, दीपनारायण प्रसाद, रामसुरेश मांझी को चुना गया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, योगेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment