बक्सर(बिहार)जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने निर्माणाधीन 720 शैय्या वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निरीक्षण किया। भवन निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि अगस्त से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
फर्नीचर आपूर्ति के लिए जल्द कार्यादेश जारी कर अप्रैल के अंत तक फर्नीचर लगाने का काम शुरू करने को कहा गया। बारिश को देखते हुए मिट्टी और नाली का काम भी अप्रैल के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला कल्याण पदाधिकारी को हर 15 दिन में निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया।
आगामी सत्र से विद्यालय संचालन के लिए छात्र-छात्राओं के नामांकन पर विभाग से मार्गदर्शन लेने को कहा गया, ताकि यह भवन जल्द उपयोग में लाया जा सके। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण निगम के अभियंता और जिला कल्याण पदाधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment