Home

बसंतपुर में उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ

बसंतपुर(सीवान)मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के सटे करही ख़ुर्द गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। पीएचइडी विभाग द्वारा बाजार व करही ख़ुर्द महाराजगंज सड़क में कुछ घरों में सप्लाई का पानी तो समय पर दिया जाता है, लेकिन सब्जी मंडी व करही ख़ुर्द जिला पार्षद जमीन के पास सड़कों पर पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी बहकर बर्बाद होते रहता है।

करही ख़ुर्द में लगभग पांच महीनों से लगभग 150 घरों में उपभोक्ताओं को नल जल का शुद्ध पे जल नहीं मिल रहा है। अभी से ही पानी की टंकी एवं पाइप लाइन टूट कर जर्जर होने लगी है।

बता दे कि करही ख़ुर्द गांव के आधे घरों में बसंतपुर पीएचइडी विभाग व गांव के आधे घरों में नलजल योजना से बने टंकी से सप्लाई दी जाती है लेकिन नल जल की टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है। पानी के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है।

अधिकतर भागों में अभी भी लोग आर्सेनिक युक्त गंदा पानी पीने को मजबूर है।अचरज तो इस बात का है कि जिस प्रकार सरकार द्वारा नल जल योजना में तेजी दिखाते हुए सभी वार्डों में काम को पूर्ण करवाया गया। इसके बावजूद करही ख़ुर्द में सप्लाई का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है।आए दिन नल जल योजना में धांधली की खबर सुर्खियां बनी रहती है। इसके बावजूद कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिस कारण नल जल योजना की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। अगर लोगों द्वारा शिकायत भी की जाती है तो कोई कार्रवाही नहीं होती है

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago