Home

जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के मनमानी से उपभोक्ताओं परेशान

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा मनमानी से उपभोक्ताओं परेशान है। एक तरफ जहाँ देश में लॉकडाउन से लोगों का जीवन यापन करना कठिन हो चुका है तो दूसरे तरफ सरकारी राशन के दुकानदारों के द्वारा अधिक पैसे लेकर कम राशन देने का काम निरन्तर जारी है।इतना ही नहीं दुकानदार से जब इस संबंध में पूछताछ करते है कि कम राशन क्यों दे रहे है तो दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं के नाम काटने की धमकी दिया जा रहा है।

script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>

बता दे कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार को एक यूनिट राशन में पांच की राशन देकर 13 रुपया लेना है। जबकि इन दुकानदारों द्वारा चार किलो से लेकर साढ़े चार किलो तक राशन दिया जा रहा है जिसके एवज में 15 रुपया से लेकर 20 रुपया लिया जा रहा है। शनिवार को रामपुर कोठी गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुमन देवी के पास राशन लेने के लिए गए तो उनके द्वारा एक यूनिट राशन में साढ़े चार किलो दिया गया जबकि इसके एवज में 18 रुपया लिया जा रहा था जब उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया तो दुकानदार के पति अमित कुमार व ससुर जगनाथ प्रसाद के द्वारा नाम काटने की धमकी दिया गया।इससे नराज उपभोक्ता विश्वजीत कुमार,श्याम सुंदर गुप्ता,नीतीश कुमार,देव कुमार साह,बद्री प्रसाद,सुरेंद्र साह सहित दर्जनों ने एसडीओ को आवेदन दे करवाई की मांग की।वही महमदपुर के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार राजेश मांझी के द्वारा भी अधिक पैसा लेकर कम राशन दिया जा रहा है जिसके खिलाफ उपभक्ता राजेश कुमार यादव ने बीडीओ के व्हाट्सएप पर कम्प्लेन किया है।भगवानपुर हाट के दुकानदार शर्मा महतो के द्वारा भी उपभोक्ताओं को राशन व अधिक पैसा लेने के खिलाफ सलामुद्दीन ने बीडीओ शिकायत किया है।इस संबंध में बीडीओ से बात करने पर बताए कि उपभोक्ता मेरे वाट्सएप नम्बर पर कम्प्लेन करे तभी करवाई की जाएगी।अब प्रश्न उठता है कि ग्रामीण उपभोक्ता कितने जागरूक है जो बीडीओ के वाट्सएप पर कम्प्लेन करेंगे। एक तरफ जहां कोरोना के कारण लोगों को जीविका बंद है तो दूसरे तरफ जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा धन और धर्म लेने का कार्य किया जा रहा है। वही प्रशासन मूकदर्शक की भूमिका में लगी हुई है।इस संबंध में एसडीओ महाराजगंज मनजीत कुमार से बात करने पर उन्होंने ने जांच कर करवाई की बात कही।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago