Home

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल,सुविधाओं एवं शिकायत के लिए 104 पर करें संपर्क

• मातृ एवं शिशु मृत्यु की सूचना भी दे सकते हैं
• मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

छपरा(बिहार)स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं लोगों तक इसकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई माध्यमों से लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही है।साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी को सुदृढ़ करने की दिशा में भी गंभीर है।

इसको लेकर सरकार ने 104 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है।जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकीय सेवा को सुदृढ़ करने, उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने , अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने एवं समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना है। यदि आपको सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, दवा, स्वास्थ्य सुविधा आदि से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का उत्तर जानना हो तो आप 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।साथ ही इनसे जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत एवं सुझाव के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी नंबर प्रदान किया जाता है।जिसकी सहायता से वह बाद में अपने शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।

104 के तहत प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं

• विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा सामान्य रोगों की जानकारी
• कोरोना संबंधित जानकारी
• आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी
• चिकित्सकीय सेवा संबंधित सलाह, सुझाव एवं शिकायत
• मनोरोग संबंधित चिकित्सकीय परामर्श
• मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देना

मातृ एवं शिशु मृत्यु की भी कर सकते हैं रिपोर्टिंग
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही रिपोर्टिंग पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। इसको लेकर सरकार गंभीरता पूर्वक कार्य भी कर रही है।

इसको लेकर सरकार ने पहल करते हुए आम जनों से 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देने की अपील भी कर रही है।मातृ मृत्यु की समय अवधि गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद 42 दिनों तक रखी गयी है।

अगर किसी भी व्यक्ति को इसके संबंध में जानकारी मिलती है तब वह 104 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। मातृ मृत्यु की जानकारी देने वाले को सरकार की तरफ से 1000 रूपये की प्रोत्साहान राशि देने का भी प्रावधान किया गया है।यह राशि मातृ मृत्यु के सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाती है।

प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए लाभ:
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि 104 टोल फ्री नंबर का लाभ सभी को उठाना चाहिए।इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है।वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोटिंग को बढ़ाने के लिए भी 104 टोल फ्री नंबर को प्रचारित करने की जरूरत है।मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही जानकारी इससे जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में सहयोग करता है।इसलिए आम जनों से अपील है कि वह 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग जरुर करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago