यूपी:फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की हार को लेकर अयोध्या के मतदाताओं को गाली देने वाले आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी हिंदू रक्षा दल से जुड़े दक्ष चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था। खबरों के अनुसार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह के हारने के बाद फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा कहा जा रहा है।फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की हार को लेकर यहां के लोगों को सोशल मीडिया पर भद्दे कॉमेंट्स करने के मामले में दक्ष चौधरी नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वही युवक है जिसने उत्तर पूर्वी दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था।दक्ष के अलावा पुलिस ने उसके साथी अनू चौधरी को भी गिरफ्तार किया है।बता दें कि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर राम मंदिर बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है।यहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने करीब 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।अयोध्या सीट हारने पर कथित तौर पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और तमाम हमख्याल सोशल मीडिया यूजर्स अगल-अलग तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, हार जीत को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं, तो उन्हीं में से कई लोग अयोध्या के मतदाताओं के लिए विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment