देश

कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने जारी किया 06454-242319, 06454-230000 हेल्प लाइन नंबर

घर बैठे पाए चिकित्सकीय सुविधाएं

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी है कारगर

पूर्णियाँ(बिहार)नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई फैसले लिए जा रहें है. संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा बिहार के सभी ज़िले को लॉक डाउन किया गया है. जिलाधिकारी राहुल कुमार द्वारा जिले में लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है। साथ ही कोरोना वायरस संबंधित किसी भी तरह की सहायता के लिए जिले में हेल्पलाइन नंबर 06454-242319, 06454-230000 जारी किया गया है।

जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया

इस दौरान कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त सकते है या अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं. सदर अस्पताल के नियंत्रण कक्ष 8544421722 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर चिकित्सकीय सहायता ली जा सकती है। किसी सन्दिग्ध मरीज के बारे में जानकारी देने के लिए भी इस हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मियों की शिफ्टवाइज ड्यूटी लगाई गई है. यह सुविधा 24 घँटे उपलब्ध रहेगी.

सामाजिक दूरियां बचाव में कारगर :

सिविल सर्जन डॉ मधुसूदन प्रसाद ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव में सामाजिक दूरियां कारगर साबित होगी. इसलिए एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें. जितना हो सके घर में ही रहने की कोशिश करें. कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान वायरस हवा में फैल जाते हैं. यदि संक्रमित व्यक्ति के नजदीक कोई व्यक्ति जाता है तो वह भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर सोशल डिसटेंसिंग एडवाइजरी जारी किया है जिसके अनुसार ऐसी जगहों पर जहां अधिक लोग एक दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं, वहां लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

प्रखंडो में भी एमओआईसी व बीएचएम का नंबर जारी:

जिले के सभी प्रखंडो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धको का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है ताकि कहीं भी किसी प्रकार की सूचना हो तो सीधे उन नम्बरों पर कॉल कर दे सकते हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन इस विषम परिस्थिति में पूरी तरह मुस्तैद है. संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. लेकिन इसमें आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. आम लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है. साथ ही बाहर से घर लौटने पर अच्छी तरह हाथों की सफाई करने की भी सलाह दी है.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago