Categories: Home

दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के जरूरी मदद के लिये नियंत्रण कक्ष हुआ चालू

प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर उचित रोजगर सहित अन्य सहायता उपलब्ध करायी जाएगी

जिलाधिकारी के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों व कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

अररिया(बिहार)देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में काम कर रहे प्रवासियों के गृह जिला लौटने की संभावना है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में प्रवासी के आगमन का सिलसिला शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं। इसके मुताबिक बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की स्किल मैपिंग करते हुए दक्षता के आधार पर स्थानीय स्तर पर ही उन्हें उचित रोजगार उपलब्ध कराया जाना है।

29 अप्रैल से 15 मई के बीच तीन पालियों में संचालित होगा नियंत्रण कक्ष:
बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर जिले में कई जरूरी उचित इंतजाम किये गये हैं। इसके लिये अररिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर जिला प्रवासी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। नियंत्रण कक्ष के संचालन को लेकर अधिकारी व कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के आधार पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। नियंत्रण कक्ष का संचालन 29 अप्रैल से 15 मई के बीच तीन पालियों में किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06453- 23190 पर बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की समस्या के निराकरण, विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके पुनर्वास सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त सभी कॉल को निर्धारित पंजी में संधारित किया जायेगा। श्रम अधीक्षक अररिया को नियंत्रण कक्ष का नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। तो इसका वरीय प्रभार डीडीसी अररिया को सौंपा गया है।

बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों को जरूरी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश:
जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। इसके लिये संबंधित अधिकारी श्रम संसाधन विभाग पटना के कंट्रोल रूम के टॉल फ्री नंबर 18003456138 पर संपर्क करेंगे। विशेष परिस्थितियों में श्रम अधीक्षक अररिया व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को इस संबंध में सूचित किया जा सकेगा। नियंत्रण कक्ष के संचालन के जिम्मेदार सभी अधिकारी व कर्मियों को कोरोना संक्रमण के लिये जारी गाइड लाइन का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निवर्हन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago