Home

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में 15 सितम्बर को होगा दीक्षांत समारोह

देश के उप राष्ट्रपति प्रदान करेंगे उपाधि : कुलपति प्रो. केजी सुरेश

माखनपुरम परिसर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में होगा आयोजन

भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर माखनपुरम में शुक्रवार 15 सितम्बर को दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ) केजी सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का यह चतुर्थ दीक्षांत समारोह है । उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष एवं देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ इसमें शामिल होंगे । प्रो. सुरेश ने कहा कि विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा नवनियुक्त जनसंपर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी पांच वर्ष बाद आयोजित इस दीक्षांत समारोह में अपेक्षित हैं।

कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया कि दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था एवं बीच में कोरोना काल के कारण नहीं हो पाया था,लेकिन अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में 15 सितम्बर को यह आयोजन होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर, एम.फिल. पीएचडी के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जिसमें स्नातकोत्तर में जून 2018 से दिसंबर 2022- जून 2023 तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।प्रो.सुरेश ने बताया कि जो विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करना चाहते हैं, वे 6 सितम्बर तक निर्धारित शुल्क 250 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करते हैं, तो उन्हें विलंब शुल्क 450 रुपए के साथ 9 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।उल्लेखनीय है कि दीक्षांत समारोह पहली बार विश्वविद्यालय के अपने परिसर में आयोजित किया जा रहा है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago