Home

सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता के बदौलत कोरोना को दी जा सकती मात

बिना मॉस्क पहने बाहर निकलना दंडनीय अपराध

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सभी लोगों को मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मॉस्क पहने लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने राज्य के सभी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है. इसके तहत फल बेचने वाला, शब्जी विक्रेता, सफाई कर्मी, किराना दूकानदार, सुधा डेयरी, दवा के दूकानदार व कर्मी सहित उन सभी लोगों को इसका अनुपालन करना है जो खरीदारी करने के लिए इन दुकानों पर जाते हैं । अनुपालन नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जायेगा।

बता दें कि आम जन एन-95 मॉस्क के अलावा घर के बने हुये मॉस्क या जीविका समूहों के द्वारा तैयार की गई मास्क का प्रयोग कर सकते हें. विभाग का कहना है कि एन-95 मास्क चिकित्सा से जुड़े कर्मियों के लिये आवश्यक है. अन्य कर्मी व लोगों को थ्री प्लाई मास्क या कपड़ा से बना हुआ डबल लेयर मास्क उपयुक्त है. कपड़ा का मास्क को साफ कर बार- बार प्रयोग में लाया जा सकता है।

मालूम हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण एक आदमी से दूसरे में फैलता है. दिनानुदिन कोरोना वायरस संक्रमण के पोजिटिव केस में इजाफा हो रहा है. इस परिदृश्य में कोई भी संक्रमित व्यक्ति अनजाने में दूसरे को संक्रमित कर सकता हे. साथ ही सामान्य व्यक्ति भी इस संक्रमण का शिकार हो सकता है. इसके मद्देनजर सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया हे. ताकि कोराना वायरस संक्रमण को यथासंभव कम किया जा सके।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उठाया कदम :

राज्य के जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है रोजाना पॉजिटिव के सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने ये सुरक्षात्मक कदम उठाया है। संक्रमण के इस दौर में सभी लोगों को इसका अनुपालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग के अनुसार मास्क पहन कर बाहर निकलने से संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सकता है। इसीलिए सभी लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है।

लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमण को कर सकते कम:

मास्क पहने के अलावा लोगों को सरकार की ओर से लगाए गए लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए. सोशल डिस्टनसिंग से ही कोरोना को मात दी जा सकती है. लोगो को आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलना चाहिए. इसके अलावा घर के किसी भी सदस्य का बाहर से घर आने पर सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को घर प्रवेश नहीं करना चाहिए इसके पूर्व स्नान कर लें। स्नान नहीं करने की स्थिति में हाथ को सैनिटाइजर व साबुन से धोना अनिवार्य है साथ ही उस व्यक्ति को पहने हुए कपड़े को भी बाहर ही छोड़ देना चाहिए. पूरे शरीर को साफ करने के बाद ही घर में प्रवेश करना चाहिये. इसका अनुपालन कर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बहुत हद तक कम कर सकते हैं.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago