Categories: Home

जिले में कोरोना फिलहाल कोरोना संक्रमण के 375 एक्टिव मामले, अब तक 6064 हुए संक्रमित

संक्रमितों को होम आइसोलेशन के दौरान उपलब्ध करायी जा रही जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं

दवा आने तक मास्क, सोशल डिस्टैसिंग व सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन ही संक्रमण से बचाव का एक मात्र जरिया

सीएस अररिया

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार का रफ्तार कुछ कम हुआ है. परन्तु यह थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी भी हर दिन दर्जनों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में संक्रमण से बचाव के साधनों का पर्याप्त ध्यान रखना बेहद जरूरी है. हमारी थोड़ी सी चूक का हमें बड़ा खामियाजा चुकाना पड़ सकता है. सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने बताया जिले में फिलहाल कोरोना के 375 एक्टिव मामले हैं. अधिकांश संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं. जहां जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें उचित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है.
अब तक 2.73 लाख से अधिक लोगों का हुई कोरोना जांच
सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने बताया जिले में अब तक दो लाख 73 हजार 228 लोगों का कोरोना जांच हुई है. इसमें जांच के लिये गये जनरल सैंपल की संख्या 1233, पुल सैंपल 20452, ट्रूनेट सैंपल 10751, रैपिड सैंपल की संख्या 240792 है. जांच के लिये गये दो लाख 67 हजार 989 का जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है. इसमें दो लाख 61 हजार 927 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है. अब तक हुई जांच में 6064 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. फिलहाल 5072 लोगों का रिपोर्ट फिलहाल प्राप्त नहीं हो पाया है. कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले 6064 लोगों में अब तक 5671 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.

होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं अधिकांश संक्रमित मरीज
जिले में फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 375 है. अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं. जहां उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है. डीपीएम स्वास्थ्य रेहान असरफ ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के मुताबिक होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज का स्वास्थ्य कर्मियों नियमित से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा सदर अस्पताल में संचालित कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से भी दूरभाष पर संक्रमितों से संपर्क स्थापित कर लोगों में ररोग संबंधी लक्षण की नियमित पड़ताल की जा रही है.
रोग के प्रति बढ़ी है लोगों में जागरूकता
सिविल सर्जन् रूपनारायण कुमार ने बताया गुजरते वक्त के साथ कोरोना को लेकर लोगों में जागरूकता भी काफी बढ़ी है. होम आइसोलेशन के दौरान भी मरीज के परिजन जरूरी एहतियात बरत रहे हैं. तो मरीज भी नियमित रूप से लोगों से शारीरिक दूरी, नियमित रूप से मास्क के सेवन सहित इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ का नियमित सेवन कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मुहिम में लगे हैं. पहले की तरह अब लोगों में रोग का भय खत्म हो रहा है.

फिलहाल खत्म नहीं हुआ है संक्रमण का दौर, सावधानी जरूरी : सीएस
जिले में बढ़ते कोरोना के मामलो में सिविल सर्जन् रूपनारायण कुमार ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की रफ्तार थोड़ा कम हुआ संक्रमण का दौर फिलहाल खत्म नहीं हुआ है. लिहाजा लोगों को हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. अभी त्यौहारों का समय है. साथ ही जिले में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. मौसम में बदलाव की प्रक्रिया भी जारी है. इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसलिये नियमित समयांतराल के बाद हाथों की सफाई, मास्क का उपयोग व आपस में दो गज की दूरी कोरोना का कोई कारगर दवा बाजार में आने तक लोगों के लिये बेहद जरूरी है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago