मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 5500 नए केश मिले और तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।इसके साथ ही आज 1500 से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
राजधानी में आज संक्रमण का प्रतिशत बढ़कर 8.37 फीसदी हो गई है। अब दिल्ली में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 14.63 लाख से अधिक हो गया है। संक्रमण बढ़ने से लोगों में दहशत और तनाव का माहौल है। सोमवार को कोरोना के 4099 केस मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 5,481 नए केश मिले हैं, वहीं तीन और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का कुल संख्या बढ़कर 25,113 पर पहुंच गया है।हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज 1575 मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य होकर कोरोना से मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,63,701 हो गई है और अब 8,593 मरीज होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं।
दिल्ली में आज कोरोना के संक्रमित केस भी बढ़कर 14,889 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 14,23,699 मरीज इस संक्रमण को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 65,487 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 50,461 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 15,026 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 32,99,8171 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 17,36,745 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही आज यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी फिर से बढ़कर 2992 हो गई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment